Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ममता के मंत्रालय में हैं 10 करोड़पति

10-millionair-in-mamta-s-ministry-05201127

27 मई 2011

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में 10 करोड़पति हैं। यह बात अप्रैल-मई में हुए विधासभा चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करते समय पेश किए गए सम्पत्ति सम्बंधी उनके हलफनामे से सामने आई है।

पशु संसाधन विकास मंत्री नूरे आलम चौधरी (पूर्व न्यायाधीश) के पास नौ करोड़ रुपये की सम्पत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 30 लाख रुपये हैं।

वित्त मंत्री बने अमित कुमार मित्रा के पास सात करोड़ रुपये की सम्पत्ति है। उनकी वार्षिक आय में उनकी पत्नी के खाते के 49 लाख रुपये भी जुड़े हुए हैं।

अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री एवं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैदर अजीज साफवी के पास पांच करोड़ रुपये की सम्पत्ति है। उनकी पत्नी के खाते में 15 लाख रुपये हैं।

योजना एवं विकास मंत्री मनीष गुप्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। उनके पास तीन करोड़ रुपये हैं। उनकी वार्षिक आय में उनकी पत्नी के खाते के 40 लाख रुपये भी जुड़े हुए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री फिरहाद हाकिम के पास तीन करोड़ रुपये की सम्पत्ति है। उनकी वार्षिक आय में उनकी पत्नी के खाते के 36 लाख रुपये भी जुड़े हुए हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडे के पास दो करोड़ रुपये हैं और उनकी वार्षिक आय में उनकी पत्नी के खाते के छह लाख रुपये जुड़े हुए हैं।

गैर तृणमूल मंत्रियों में सिंचाई मंत्री मानस भुइयां (कांग्रेस) के पास महज एक करोड़ रुपये की सम्पत्ति है और उनकी पत्नी के खाते में नौ लाख रुपये हैं।

पश्चिमांचल उन्नयन मंत्री सुकुमार हंसदा, कृषि विपणन मंत्री अरूप राय और खेल मंत्री मदन मित्रा (सभी तृणमूल) भी एक करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति के स्वामी हैं।

राज्य विधानसभा के 294 विधायकों में से 47 के पास एक करोड़ से 12 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है। इनमें तृणमूल के स्वपन कांति घोष सबसे धनी विधायक माने जाते हैं।

More from: samanya
21070

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020