Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केन्या में 133 आप्रवासी पकड़े गए

133 nri arrested in kenya

10 जुलाई 2012

नैरोबी। केन्या की पुलिस ने आतंकवादी हमलों की चेतावनी के बीच जांच अभियान चलाते हुए 133 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में दो पाकिस्तानी और एक ब्रिटिश नागिरक शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नैरोबी क्षेत्रीय पुलिस कमांडर एंथोनी किबुची ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से घुस आए इन संदिग्ध आप्रवासियों में दो पाकिस्तानी, एक ब्रिटिश, 81 सोमालियाई, 47 इथियोपियाई और दो सूडानी नागरिक हैं, जिन्हें देश में रह रहे संदिग्ध लोगों को हटाने के अभियान के तहत रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

संदिग्धों को नैरोबी के विभिन्न रिहायशी इलाकों से गिरफ्तार किया गया ।

एक अधिकारी ने बताया कि देश में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार इन लोगों को सोमवार और मंगलवार को देश की विभिन्न अदालतों के समक्ष पेश किया गया।

केन्या में अलकायदा से सम्बद्ध संगठन अल-शबाब द्वारा केन्याई नागरिकों पर ग्रेनेड और बारूदी सुरंग हमलों के बाद सुरक्षा इंतजाम तेज कर दिए गए हैं।

केन्या के तटीय इलाके में अल-शबाब के हमले के बाद उस पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से उसके हमले बढ़ गए हैं।

 

More from: Videsh
31740

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020