Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस में बाढ़ से 171 लोगों की मौत

171 pepole dead by flood in russia

10  जुलाई 2012

मास्को।  रूस के क्रास्नोदर इलाके में आई बाढ़ में कम से कम 171 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक से बारह वर्ष की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चे बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्रिम्सक शहर के रहने वाले हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने सोमवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य इकाई के शीर्ष फोरेंसिक अधिकारी निकोलेई वारशेवेट्स के हवाले से बताया, "नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मरने वाले चार बच्चों में एक 12 वर्षीय लड़की, दो आठ वर्षीय लड़कियां और एक सालभर का बच्चा शामिल है।"

अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 171 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कई बुजुर्ग और विकलांग भी शामिल हैं। दक्षिण रूस का क्रस्नोदर क्षेत्र सात-आठ जुलाई की रात भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया था।

रूस के आपातकालीन स्थितियों के मंत्री व्लादिमीर पुचकोव ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लगभग 10,000 राहतकर्मी और 1,000 मशीनरी इकाईयां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पुचकोव ने सोमवार को बताया कि क्रिम्सक शहर में खोजी अभियान का मुख्य चरण पूरा हो चुका है, जिसके तहत छह रिहायशी क्षेत्रों, नदियों की तहों और सड़क मार्गो को पूरी तरह जांच लिया गया है।

 

More from: Videsh
31738

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020