Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भूकम्प से म्यांमार में 50 लोगों मौत

27 killed in myanmar quake

25 मार्च, 2011

यांगून/बैंकाक। पूर्वोत्तर म्यांमार में गुरुवार शाम आए रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता के भूकम्प से कम से कम 50 लोगों और थाईलैंड में एक महिला की मौत की जानकारी मिली है।

समाचार एजेंसी डीपी के अनुसार म्यांमार सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भूकम्प की वजह से शान प्रांत में तचिलेक शहर के समीप ताली गांव में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि तचिलेक शहर में भी भूकम्प की चपेट में आने से दो लोगों के मरने की जानकारी मिली है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ताली गांव में कम से 100 मकान नष्ट हो गए हैं। घायलों को तचिलेक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक प्रांतीय अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, "हमें सूचना मिली है कि पूर्वी शान प्रांत में ताली कस्बा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।"

यंगून और नेपेडा शहर में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम 8.25 बजे आया। इसका केन्द्र पूर्वोत्तर म्यांमार में रहा।

अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड के चियांग राइ में भूकम्प के कारण दीवार ढहने से 55 वर्षीया महिला हॉन्ग खाम्पिंग की मौत हो गई। दीवार कमजोर बताई जा रही थी।

चियांग राइ आपदा निवारण कार्यालय के प्रमुख चियाथा मॉइस्ट्रेट ने बताया, "उत्तरी थाईलैंड में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।"

आपदा राहत संगठन वर्ल्ड विजन के मुताबिक ताली कस्बा थाईलैंड-म्यांमार सीमा पर स्थित तचिलेक कस्बे से 24 किलोमीटर और बैंकाक से 680 किलोमीटर दूर स्थित है।

More from: Videsh
19447

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020