Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाइजीरिया में 4 की हत्या

4 killed in nigeria

14 जुलाई 2012

अबुजा। नाइजीरिया में एक धार्मिक नेता के आवास के नजदीक एक आत्मघाती बम हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

उत्तरी राज्य बोर्नो में यह हमला हुआ।

संयुक्त कार्यबल के स्टेट कमांडर कर्नल विक्टर एब्हेलीम ने कहा कि हमलावर ने एक प्रसिद्ध मस्जिद को निशाना बनाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि राज्य के डिप्टी गवर्नर जैना उमर मुस्तफा इस बम विस्फोट का निशाना थे लेकिन वह सुरक्षित बच गए।

मुस्तफा ने संवाददाताओं की अटकलों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावर एक कम उम्र का लड़का था, जो शुक्रवार की नमाज के बाद उनके व धार्मिक नेता के नजदीक आया था।

उन्होंने कहा कि जब उन पर खून के छींटे आए तो उन्हें लगा कि उन्होंने अपने पैर खो दिए हैं लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

 

More from: Videsh
31827

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020