Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में किसान आंदोलन मामले में 43 गिरफ्तार

8 मई 2012
 
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में किसान नेताओं सहित 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कफ्यू में दो घंटे की ढील दी गई है। बरेली में अब भी तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रायसेन जिले के बरेली में गेहूं खरीदी में हो रही देरी व गड़बड़ी से नाराज किसानों ने भारतीय किसान संघ के आह्वान पर सोमवार को धरना प्रदर्शन करने के साथ सड़क पर गेहूं फेंकने का ऐलान किया था। इसी दौरान किसानों व पुलिस में झड़प हुई थी। गुस्साए किसानों ने पुलिस के कई वाहनों को आग के हवाले करने के साथ पुलिस पर पथराव किया था। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ गोली चलाने का आदेश भी दिया था। पुलिस की गोली से एक किसान हरि िंसह प्रजापति की जान चली गई थी। वहीं पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 25 जवान घायल हुए थे। बड़ी संख्या में किसानो ंको भी चोटें आई थी।

किसानों के आंदोलन के चलते बिगड़ते हालातों को देखते हुए बरेली में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जो मंगलवार को भी जारी है। मंगलवार की सुबह दो घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गई। रायसेन के पुलिस अधीक्षक आई पी कुलश्रेष्ठ ने आईएएनएस को बताया है कि सोमवार को हुई हिंसा के मामले में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा भी शामिल है। स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया गया है।

 

More from: samanya
30671

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020