Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अफगानिस्तान की जेल से 476 कैदी फरार

476-prosoners-escaped-from-afghan-prison-04201125

25 अप्रैल 2011

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार शहर की एक जेल से 476 कैदी सोमवार तड़के सुरंग के रास्ते फरार हो गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

कंधार के मेयर गुलाम दस्तगीर ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "करीब 476 कैदी आज सुबह कंधार जेल से फरार हो गए।"

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कैदियों ने सुरंग खोदकर बाहर जाने का रास्ता बनाया था।

कंधार के पुलिस उपप्रमुख शेर शाह यूसुफजइ ने बताया कि अब तक आठ कैदियों को दोबारा पकड़ने में कामयाबी मिली है।

उधर, खुद को तालिबानी आतंकवादियों का प्रवक्ता बताने वाले कारी यूसुफ अहमदी ने दावा किया है कि 500 से ज्यादा तालिबानी बंधक जेल से फरार हो गए। उन्होंने फरार होने के लिए जेल में 360 मीटर लम्बी सुरंग खोदी थी।

अहमदी ने एक अज्ञात स्थान से मीडिया को बताया कि 106 कमांडरों सहित 541 आतंकवादी फरार हो गए।

More from: Videsh
20288

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020