Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बलूचिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकम्प

5.1 intensity earthquake in balochistan

 25 मई 2012

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार की देर रात भूकम्प का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल के हवाले से बताया है कि भूकम्प का केंद्र बलूचिस्तान के खुजदर जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित था।

क्वेटा शहर, खुजदर व कालत सहित कई इलाकों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के भूकम्प निगरानी केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि भूकम्प से जान-माल के नुकसान की कोई त्वरित जानकारी नहीं मिली है।

 

More from: Videsh
30892

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020