Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान त्रासदी : 50 अरब डॉलर के आपातकालीन बजट की घोषणा

50-billion-dollar-is-emergency-budget-in-japan-04201122

22 अप्रैल 2011

टोक्यो। जापान की सरकार ने गत 11 मार्च को आए भीषण भूकम्प और सुनामी की आपदा से उबरने के लिए शुक्रवार को आपातकालीन बजट 50 अरब डॉलर की घोषणा की।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक प्रधानमंत्री नाओतो कान ने कहा कि अभी बजट को इस महीने के बाद संसद से मंजूरी मिलनी है। इसके बाद कई अन्य अतिरिक्त बजट भी जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा से जो करीब 300 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है उसकी भरपाई करने में इन बजट से मदद मिलेगी।

ज्ञात हो कि नौ तीव्रता वाले भूकम्प के बाद 15 मीटर की ऊंचाई वाली सुनामी लहरों में करीब 28,000 लोग मारे गए अथवा लापता हैं। इस आपदा ने देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को तबाह कर दिया।

इस आपदा से फुकुशिमा दायची परमाणु बिजली संयंत्र भी गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। संयंत्र में उत्पन्न संकट वर्ष 1986 के चेरनोबिल संकट के स्तर पर पहुंच गया था।

More from: Videsh
20225

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020