Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीरिया में 80 पुलिसकर्मी मारे गए

80-police-man-killed-in-syria-06201107

7 जून 2011

दमिश्क। सीरिया में सैकड़ों बंदूकधारियों ने पुलिस के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें 80 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी 'साना' के अनुसार घटना इदलेब प्रांत के जिसर अल-शुघोर में हुई। पुलिस सरकार विरोधी प्रदर्शन से उपजी अव्यवस्था को नियंत्रित करने जा रही थी।

हथियारबंद लोगों ने एक सुरक्षा केंद्र तथा कई सरकारी भवनों पर भी हमला किया और कुछ को आग लगा दी। विद्रोहियों ने एक गोदाम से पांच टन डायनामाइट भी चुरा लिया।

'साना' के अनुसार, सुरक्षा बल क्षेत्र में नागरिकों की रक्षा के लिए पहुंचे थे।

सीरिया में मार्च से ही देश में सुधारों तथा अधिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

More from: Videsh
21397

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020