Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मलेशियाई बैडमिंटन कोच में स्वाइन फ्लू के लक्षण

हैदराबाद, 11 अगस्त

हैदराबाद में खेली जा रही विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही मलेशियाई टीम के कोच मिसबन सिडेक में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर उनके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को प्रतियोगिता के आयोजकों ने दी।

आयोजक समिति के निदेशक और भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने आईएएनएस को बताया, "सिडेक ने कल शाम गले में दर्द की शिकायत की थी। उनके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हम हर तरह का ऐहतियात बरत रहे हैं।"

आयोजन स्थल पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को सोमवार रात मास्क पहने देखा गया। सोमवार शाम से शुरू हुई छह दिन की प्रतियोगिता में 42 देशों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

(IANS)
More from: Khel
766

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020