Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगे माइकल शूमाकर

लंदन, 10 अगस्त

जल्द ही सात बार के फार्मूला वन विश्व चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर का नाम उन लोगों में शामिल हो जाएगा, जो अंतरिक्ष की हैरतअंगेज दुनिया को करीब से देखकर लौटे हैं।

वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक शूमाकर उन 300 लोगों में शामिल हैं, जो वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस के मालिक रिचर्ड ब्रासनन के महत्वाकांक्षी 'वर्जिन गेलेक्टिक स्पेस ट्रिप' का हिस्सा बनकर जल्द ही अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगे।

शूमाकर ने पिछले महीने ही 300 लोगों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके लिए सभी यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी होगी। ब्रासनन ने अंतरिक्ष की सैर की कीमत 200,000 डॉलर यानि लगभग एक करोड़ रुपये रखी है।

'वर्जिन गेलेक्टिक स्पेस ट्रिप' के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके मशहूर लोगों में फार्मूला वन के एक अन्य चालक निकी लाउडा, फ्रांस के फैशन डिजायनर फिलिप स्टार्क तथा जाने-माने भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंस शामिल हैं।

(IANS)

 

More from: samanya
751

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020