Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पुणे में स्वाइन फ्लू से स्कूली छात्रा की मौत

पुणे, 11 अगस्त

पुणे में सोमवार देर रात स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के संक्रमण से 13 वर्षीया स्कूली छात्रा की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से देश में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

पुणे स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के अनुसार स्थानीय सासून अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीया श्रुति गावडे का सोमवार देर रात लगभग 1.30 बजे निधन हो गया। श्रुति को पिछले रविवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुणे में इस बीमारी से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के वायरस से कुल 333 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें केवल पुणे के 221 मरीज हैं।

(IANS)
More from: samanya
767

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020