Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुकेश अंबानी ने किया रहमान के संगीत कॉलेज का उद्घाटन

a-r-rahman-singer-10082013
10 अगस्त 2013
चेन्नई|
रिलांयस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को संगीतकार ए. आर. रहमान द्वारा खोले गए 'के. एम. कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड टेक्नोलॉजी' का उद्घाटन किया। रहमान ऑस्कर पुरस्कार विजेता हैं। रहमान के केएम संगीत संरक्षण संस्थान के समीप 27,000 वर्ग फीट पर फैले कॉलेज परिसर में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक ऑर्केस्ट्रा स्कूल भी होगा।

कॉलेज में ड्रम्स, पियानो और तार वाले संगीत वाद्ययंत्रों के लिए अलग अलग रिकॉर्डिग स्टूडियो बनाए गए हैं।

रहमान ने उद्घाटन समारोह में कहा, "इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य संगीत का सिनेमा और मनोरंजन के माध्यम के रूप में नहीं बल्कि कला के रूप में विस्तार करना है।"

समारोह के मुख्य अतिथी मुकेश और नीता अंबानी के स्वागत में केएम संगीत संरक्षण संस्थान के छात्रों ने सूफी संगीत पेश किया।

लंदन की मिडिलसेक्स युनिवर्सिटी द्वारा प्रमाणित संगीत संस्थान में विद्यार्थियों के लिए संगीत के पूर्ण कालिक और अंशकालिक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे।
More from: Khabar
34922

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020