Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बांग्लादेश ने विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

a wreath at the victory day of bangladesh

16 दिसम्बर  2011
 
ढाका। बांग्लादेश में हजारों लोगों ने शुक्रवार को 1971 में देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार 40वें विजय दिवस की धूमधाम तेजगांव स्थित हवाई अड्डे पर प्रात: ही 31 बंदूकों की सलामी के साथ शुरू हो गई।

इस दिन 1971 को पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने लेफ्टिनेंट जनरल ए.ए.के. नियाजी के नेतृत्व में भारत के पूर्वी सैन्य कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

ठंड के बावजूद लोगों ने देशभक्ति के गीत गाते हुए शहीदों के स्मारकों की तरफ कूच किया। बांग्लादेश में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित है। सरकारी, अर्ध सरकारी एवं महत्वपूर्ण इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना एवं विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने राष्ट्रीय समाधि पर पुष्प चढ़ाए।

More from: Videsh
27534

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020