Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वेलेंटाइन्स डे पर दिल्ली में होगी 'एबीसीडी' टीम

abcd-team-in-delhi
7 फरवरी 2013

नई दिल्ली। एक तरफ जहां वेलेंटाइन्स डे के आने की तैयारी राजधानी में शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म 'एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस' के कलाकार राजधानी में खुशियां बांटते और मजे करते देखे गए। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रभुदेवा, सलमान युसुफ खान, धर्मेश येलांदे और लॉरेन गॉटलीब सहित निर्देशक रेमो बुधवार को राजधानी में मशहूर हेयर स्टाइलिश आसमीन मुंजल के हेयर सैलून में देखे गए। मुंजल का सैलून इन दिनों वेलेंटाइन्स डे के अवसर पर दिल के आकार के गुब्बारों से सजा है।

कलाकारों ने फिल्म के गीत पर नृत्य पेश किया और सैलून में मौजूद लोगों की वाहवाही बटोरी। कई मशहूर हस्तियों की हेयरस्टाइलिस्ट रह चुकी मुंजल कलाकारों की मौजूदगी से काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी ने रेमो के साथ नृत्य किया। सबने खूब मस्ती की। प्रभुदेवा ने भविष्य के अपने दिल्ली दौरे में हमारे यहां आने का वादा किया।"

नृत्य पर आधारित 3 डी फिल्म 'एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस' इस शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है।
More from: Khabar
34490

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020