Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कांगो में भारी बारिश के बीच विमान दुर्घटना, 32 लोगों की मौत

accidental-news-04201105

कांगो में भारी बारिश के बीच विमान दुर्घटना, 32 लोगों की मौत

5 अप्रैल 2011

संयुक्‍त राष्‍ट्र। संयुक्त राष्ट्र के एक विमान के कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 33 लोगों में से 32 की मौत हो गई है। कांगो में सोमवार को एक हवाईअड्डे पर हुई इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति को बचाया जा सका।

समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के मुताबिक जब भारी बारिश के बीच विमान को नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वह आधा टूट गया और उसमें आग लग गई।

दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी हैं। वैसे अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह विमान किस तरह का था और हादसे में मारे गए लोग किस देश के थे। अब तक दुर्घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।

पहले जॉर्जिया टीवी के हवाले से कहा गया था कि यह जॉर्जिया की एयरजेना एयरलाइन का विमान था लेकिन अब तक इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान ने कांगो के किसानगानी शहर से होते हुए गोमा के लिए उड़ान भरी थी।

 

More from: Videsh
19717

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020