Gadget RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब एक लैपटॉप पर लीजिये डबल स्‍क्रीन का मजा

double screen laptop launched by acer

25 नवंबर, 2010

लंदन। कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी एसर ने दो टच स्क्रीनों वाला एक लैपटॉप 'आईकोनिया' पेश किया है। दोहरी स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में 14 इंच की दो स्क्रीन होंगी। लैपटॉप में आमतौर पर जिस स्थान पर कीबोर्ड होता है दूसरी स्क्रीन वहीं पर होगी।

न्यूयार्क में एक प्रेस सम्मेलन में इस लैपटॉप को पेश किया गया। समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक इसे पारम्परिक लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें दूसरी स्क्रीन कीबोर्ड या टैबलेट-स्टाइल कम्प्यूटर के रूप में काम करेगी।

टैबलेट कम्प्यूटर एक छोटा कम्प्यूटर होता है जिसमें प्राथमिक इनपुट डिवाइस के रूप में एक टच स्क्रीन लगी होती है।

उपयोगकर्ता दोनों स्क्रीन का इस्तेमाल एक साथ कर सकते हैं। एक स्क्रीन वीडियो देखने या इंटरनेट के लिए इस्तेमाल हो सकती है, दूसरी के जरिए ईमेल या तस्वीरों का सम्पादन किया जा सकता है।

इस लैपटॉप को इस तरह से बनाया गया है कि इसमें लगे संवेदक उपयोगकर्ता के हाथों की स्थितियों को पहचान लेते हैं और आवश्यकता पड़ने पर दूसरी स्क्रीन के स्थान पर आभासी कीबोर्ड दिखने लगता है।

ब्रिटेन में 'आइकोनिया' की ब्रिकी आठ जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसे 1,499 पाउंड में खरीदा जा सकेगा। इसमें इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर्स, चार जीबी की मेमोरी और 750 जीबी की हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है।

More from: Gadget
16428

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020