Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एगॉन क्लासिक टेनिस : सानिया और श्वेदोवो की जोड़ी पहले दौर में हारी

aegon classic tennis sania mirza and svedovo pair losing in last round

14 जून 2012

बर्मिघम। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कजाकिस्तान की यारोस्लाव श्वेदोवा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को डब्ल्यूटीए एगॉन क्लासिक टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को खेले गए महिलाओं की युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट की गैर वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की इवेता बेनेसोवा और रूस की अल्ला कुर्दयवत्सोवा की जोड़ी ने सानिया और श्वेदोवा को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।

यह मुकाबला 70 मिनट तक चला। कुल 2, 20, 000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट से पहले सानिया ने हाल में महेश भूपति के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था।

 

More from: Khel
31249

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020