Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मम्मी बनने के बाद ऐश्वर्या का कमबैक मणिरत्नम की फिल्म से !

aishwarya come back in flims from maniratnam movie


4 अक्टूबर 2012

हाल ही में खबर आयी है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। मां बनने के बाद ऐश की यह पहली फिल्म होगी। खबर है कि ऐश निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम के साथ एक फिल्म करेंगीं। यह फिल्म डेफने डू मारियर के प्रख्यात उपन्यास रेबेका पर आधारित है। रेबेका एक नई नवेली दुल्हन की कहानी है, जिसकी तुलना उसके पति की पहली दिवंगत पत्नी से की जाती है। फिल्म का हीरो कौन होगा अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।


खबर है कि ऐश ने इस फिल्म के लिये अपनी हां कह दी है। अगर वाकई में ऐसा है तो यह ऐश के फैंस के लिये यह अच्छी खबर है।  ऐश ने इससे पहले मणिरत्नम की ही फिल्म रावण में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पायी।  ऐश्वर्या इससे पहले 1997 में मणि की फिल्म इरुवर में काम कर चुकी हैं। अब देखना यह होगा की ऐश्वर्या का अपना पहले जैसा जादू फिल्मों में चला पाती है या नहीं।

More from: samanya
33191

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020