Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हंगल ने पूछा था, वह बच पाएंगे?

ak  hangal had asked he will survive


28 अगस्त 2012

मुम्बई।  ए.के. हंगल ने ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले अपने पुत्र विजय हंगल से पूछा था कि वह बचेंगे कि नहीं? हंगल का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 97 वर्ष के थे।


विजय ने कहा, "मुझे याद है, जब वह ऑपरेशन के लिए जा रहे थे तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि वह बचेंगे की नहीं। मेरे पास इसका कोई उत्तर नहीं था।" विजय ने इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) द्वारा हंगल की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह बात कही।


इस सभा का आयोजन पृथ्वी थिएटर में किया गया। इस सभा में अन्य लोगों के अलावा अनुपम खेर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर एवं रोहिणी हटंगड़ी उपस्थित थीं।


विजय ने कहा, "जब वह आईसीयू में थे तो मैंने उनके लिए एक कविता लिखी थी।" सभा में कविता का पाठ अभिनेता कबीर बेदी ने किया।

 

More from: samanya
32500

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020