Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दारा सिंह की भूमिका निभाएंगे अक्षय?

akshay-kumar-bollywood-07292013
29 जुलाई 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के एथलीट मिल्खा सिंह और तारिका प्रियंका चोपड़ा के ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मेरीकोम की भूमिका निभाने के बाद अब अभिनेता अक्षय कुमार दिवंगत पहलवान-अभिनेता दारा सिंह का किरदार निभा सकते हैं।
दारा के बेटे विंदू ने बताया कि निर्देशक रोहित जुगराज ने परियोजना के लिए उनसे सम्पर्क किया था।

उन्होंने कहा, "हां, रोहित जुगराज ने मेरे पिता के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे सम्पर्क किया था। अक्षय कुमार को मेरे पिता की भूमिका के लिए चुना गया है। वैसे अक्षय को इस पर निर्णय लेने के लिए कुछ समय चाहिए।"

विंदू इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट-फिक्सिंग घोटाले में आरोपी बनने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस मामले में वह 13 दिन जेल में भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह सब होता रहता है और मैं नहीं चाहता कि ऐसे समय में जब मीडिया मेरे पीछे पड़ी है, तब अक्षय मुझसे जुड़कर शर्मिदा हों।" वैसे अब यह परियोजना शुरू हो चुकी है।

रोचक बात यह है कि दारा सिंह के जीवन पर एक और फिल्म कतार में है। यह पंजाबी भाषा की फिल्म होगी।

विंदू ने बताया, "हां 'जट एंड जूलिएट' के निर्माताओं ने पंजाबी फिल्म के लिए मुझसे सम्पर्क किया था। वे संग्राम सिंह को मेरे पिता की भूमिका में लेना चाहते हैं। देखते हैं कि पहले कौन सी फिल्म बन पाती है।"

 

More from: Khabar
34805

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020