Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बर्क ने पूर्व प्रेमी को कहे तीखे शब्द?

alexandra-singer-30082013
30 अगस्त 2013
लास एंजेलिस|
ब्रिटिश गायिका एलेक्जेंड्रा बर्क ने अपने नए गाने 'डे ड्रीम्स' में अपने पूर्व प्रेमी फुटबाल खिलाड़ी जर्मेन डेफो के लिए तीखे शब्द कहे हैं। बर्क अपने तीसरे एलबम के 'न्यू रूल्स' का लोकार्पण करने जा रही हैं। उन्होंने इसके इपी (एक्सटेंडेड प्लेज) जारी किए हैं। कहा जा रहा है कि इसी एलबम का एक गाना 'डे ड्रीम्स' बर्क और फुटबाल खिलाड़ी जर्मेन डेफो के संबंधों पर आधारित है। बर्क ने धोखेबाजी के कारण डेफो से रिश्ता तोड़ लिया था।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने 25 वर्षीया बर्क के हवाले से कहा, "इस नए गाने पर मैंने सच में बहुत भावुक होकर काम किया है।"

उन्होंने कहा, "इसके बोलों में मैं पहले से ज्यादा खुल गई हूं। इसमें मैंने उन चीजों के बारे में बात की है जिनके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इन चीजों के बारे में बात करूंगी। लेकिन मैं हमेशा दिल से लिखती हूं।"
More from: samanya
35066

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020