Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका मजबूत लोगों में से एक : जफर

ali-abbas-zafar-director-14022014
14 फरवरी 2014
मुंबई|
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'गुंडे' का निर्देशन करने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर कहते हैं कि प्रियंका मानसिक रूप से मजबूत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जफर ने यहां कहा, "प्रियंका बहुत मजबूत हैं। मुझे लगता है कि मैं जिन लोगों से मिला प्रियंका उनमें सर्वाधिक मजबूत लोगों में से एक हैं। उन्होंने पिता के निधन के 10 दिन बाद ही काम शुरू कर दिया और फिल्म के लिए कैबरे डांस की शूटिंग की।"

प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का 10 जून, 2013 को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। वह 1997 में भारतीय सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त हुए।

जफर कहते हैं कि पिता के निधन के बाद भी प्रियंका के काम पर रत्तीभर असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा, "आप जब उस गीत को देखेंगे तो आपको अहसास तक नहीं होगा कि वह निजी जिंदगी में इतने दुख से गुजरी थीं। वह बहुत पेशेवर हैं।"

अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह अभिनीत 'गुंडे' शुक्रवार (आज) को प्रदर्शित हो गई।
More from: samanya
36267

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020