Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका ने सैनिकों की तलाश के लिए मदद की पेशकश

america, general ashfaq parvez kayani, america offer to help for soldiers looking

9 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद |  अमेरिका ने शनिवार को सियाचिन क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद मलबे में फंसे 135 सैनिकों की तलाश में मदद की पेशकश की है। स्कर्दू जिले के समीप सेना का एक शिविर शनिवार सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यो का निरीक्षण किया।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका राहत कार्यो में पाकिस्तान की सहायता करने को तैयार है।

कयानी ने कहा है कि पाकिस्तान में पिछले 20 बरसों में ऐसा हिमस्खलन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सेना इस चुनौती से निपटने में कामयाब रहेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राहत कार्यो में खोजी कुत्तों, हेलीकॉप्टरों और सैनिकों का सहारा लिया जा रहा है।

मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी है जिससे राहत कार्यो में बाधा आ सकती है।

More from: Videsh
30411

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020