Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को खाद्य सहायता रोकी

america stops food aid to north korea

29 मार्च  2012
 
वाशिंगटन |  अमेरिका ने उत्तर कोरिया को खाद्य सहायता देने की अपनी योजना टाल दी है। ऐसा उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर अड़े होने के कारण किया गया है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन में कार्यवाहक सहायक रक्षा मंत्री पीटर लावोय ने कहा, "उत्तर कोरिया को पोषण युक्त खाद्य सामग्री महैया कराने की योजना स्थगित करने के लिए हमें मजबूर किया गया है।"

अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर अड़े होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि वह अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के पालन के प्रति गम्भीर नहीं है।

लावोय ने यह बात अमेरिकी कांग्रेस की कोरियाई प्रायद्वीप मामलों की समिति के समक्ष कही।

उन्होंने कहा, "उत्तर कोरिया द्वारा अपने मिसाइल कार्यक्रम को मजबूत करने की हमारी आशंका उस समय सही साबित हुई जब उसने 16 मार्च को 12 से 16 अप्रैल के बीच एक मिसाइल के प्रक्षेपण की योजना की घोषणा की।"

उन्होंने उत्तर कोरिया की इस योजना को एक बेहद ऊकसाउ कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह लम्बी दूरी तक मार करने में सक्षम प्रक्षेपास्त्रों के विकास और उसके परीक्षण पर रोक लगाने की उसकी प्रतिबद्धता के खिलाफ है।

More from: Videsh
30127

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020