Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अलकायदा के विनाश हेतु हर जगह जाएगा अमेरिका : क्लिंटन

america-will-go-anywhere-to-end-al-qaida

20 मई 2011   

वाशिंगटन। पाकिस्तान की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा के खात्मे के लिए वह दुनिया में कहीं भी जा सकता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा, "हमने दुनिया के लोगों से यह स्पष्ट किया है कि यदि हम अलकायदा से सम्बंधित किसी व्यक्ति के बारे में पता लगाते हैं, तो या तो आप उसे दबोचो, वर्ना हम उसे दबोचेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि यदि पाकिस्तान में अलकायदा के अन्य प्रमुख गुर्गो के ठिकानों के बारे में पता चलता है तो क्या वह और एकतरफा अमेरिकी कार्रवाई की सिफारिश करेंगी, क्लिंटन ने किसी काल्पनिक सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

क्लिंटन ने कहा, "लेकिन मैं सोचती हूं कि इतना कहना पर्याप्त होगा कि अमेरिका ने हमले का शिकार होने के बाद से ही स्पष्ट कर रखा है कि हमारे ऊपर जो हमला करेगा हम उसे नहीं छोड़ेंगे।"

क्लिंटन ने आगे कहा, "ओसामा बिन लादेन हमारा प्रथम लक्ष्य था। राष्ट्रपति ने एक साहसपूर्ण निर्णय लिया। हमें खुशी है कि यह कार्रवाई सफल रही।"

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका पाकिस्तान के बारे में क्या करने जा रहा है, क्लिंटन ने कहा कि जैसा कि रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा था, "हम मानते हैं कि यह साबित नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान सरकार का कोई शीर्ष व्यक्ति बिन लादेन के ठिकाने के बारे में जानता रहा हो, लेकिन ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति इस बारे में जरूर जानता था।"

क्लिंटन ने स्मृतियों को ताजा करते हुए कहा कि पहली बार जब वह पाकिस्तान गई थीं, तो उन्होंने वहां के नेताओं से कहा था, "इस बात पर विश्वास करना कठिन है कि आपकी सरकार का कोई व्यक्ति -सम्भवत: बिल्कुल निम्न स्तर का व्यक्ति- लादेन के ठिकाने की जानकारी न रखता हो।"

क्लिंटन ने कहा, "पाकिस्तान के साथ अमेरिका के कई महत्वपूर्ण रणनीतिक हितों पर हमारा अच्छा सहयोग रहा है, और हमने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई में उनकी मदद दी है। लेकिन हमारी अपेक्षा अधिक है।"

More from: Videsh
20841

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020