Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिकी नौसेना का विमान इमारत पर गिरा ,3 घायल

american navy plane crashes, american army plane crashes three injured

7 अप्रैल 2012

वाशिंगटन | अमेरिकी नौसेना का एक विमान शुक्रवार को वर्जीनिया तट पर एक इमारत पर गिर गया, जिससे दो चालक और जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति सहित तीन लोग घायल गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय टीवी चैनल 'डब्ल्यूटीकेआर' के हवाले से बताया कि स्ट्राइक फाइटर स्क्वॉड्रन का नौसेना विमान बर्डनेक रोड स्थित एक इमारत पर गिर गया।

वर्जीनिया की तटीय पुलिस के टिम रिले ने बताया कि विमान के दोनों पायलट दुर्घटना से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहे। विमान की चपेट में आने से इमारत में मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया।

एक अन्य मीडिया रपट के अनुसार विमान से लपटें एवं धुआं निकल रहा था और उसका मलबा जमीन पर छितरा गया।

टीवी चैनल 'सीएनएन' ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसका मलबा हवा में बिखर गया।

More from: Videsh
30384

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020