Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिकी जनरल करेंगे कयानी से वार्ता

american general to meet kyani

28 मार्च 2012

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा के जाचलडेरा जंगली इलाके में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि लारीबल गांव में एक घर में छुपे दो अन्य आतंकवादियों को मार गिराया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर जाचलडेरा इलाके को घेर लिया और छुपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। अधिकारी ने कहा, "इस पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।"

दूसरी घटना लारीबल गांव में घटी, जहां सुरक्षा बलों ने एक घर में घुसे आतंकवादियों को मार गिराया।

जाचलडेरा में मारे गए आतंकवादियों के शव तो बरामद कर लिए गए, लेकिन लारीबल गांव में मारे गए आतंकवादियों के शव अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

More from: Videsh
30118

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020