Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिला नशामुक्ति के समर्थन में आए आमिर

amir support to women de addiction

29 जनवरी 2013

मुम्बई।  'सत्यमेव जयते' कार्यक्रम से समाज के कई मुद्दों पर रोशनी डालने वाले बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता आमिर खान महिलाओं की नशामुक्ति के लिए काम करने वाली संस्था के समर्थन में आगे आए हैं। उनके मुताबिक महिलाओं को अपने नशे की लत को स्वीकारने में स्पष्टवादी होना चाहिए। एक गैरसरकारी संस्था 'एल्कोहॉलिक एनानमस' की प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए आमिर ने कहा कि भारत में स्थिति काफी जटिल है क्योंकि महिलाएं अपनी शराब के सेवन की बात नहीं स्वीकारतीं।


47 वर्षीय आमिर ने रविवार को कहा, "भारत में समस्या ज्यादा जटिल है। यहां महिलाओं के शराब पीने पर आधुनिकता का मुद्दा जुड़ा हुआ है और वे अपने शराब पीने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकारने में डरती हैं। यह उनके लिए काफी कठिन चीज है।"


आमिर ने पत्रकारों से इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का निवेदन किया।


आमिर मानते हैं कि इसके उन्मूलन में समय लगेगा लेकिन इसके लिए लगातार काम किए जाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से यह लगातार किया जाने वाला संघर्ष है। मुझे नहीं लगता कि किसी एक भी व्यक्ति ने आखिरी वक्त तक कोशिश की हो। यह एक लगातार किए जाने वाला संघर्ष है हमें इसे आगे ले जाना होगा और हमें प्रतिबद्ध होना होगा।"

More from: samanya
34441

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020