Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ का एक नाम 'खतरनाक दुष्ट' भी !

amitabh also one name is dangerous dhust

25 जुलाई 2012

मुंबई। क्या आपको मालूम है कि अमिताभ बच्चन का एक नाम खतरनाक दुष्ट भी है। जी हां, ये नाम उन्हें अभिनेता महमूद ने किया था। मजेदार बात यह कि अमिताभ को यह नाम आज भी बुरा नहीं लगता है।


अमिताभ ने यह खुलासा अपने ब्लॉग पर किया है। अमिताभ ने कहा महान कलाकार महमूद ने उन्हें पहली बार मुख्य भूमिका में फिल्म ‘बांबे टू गोवा’ में लिया था। उल्लेखनीय है कि महमूद की कल पुण्यतिथि थी। अमिताभ ने कल अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘आज महमूद भाई की पुण्यतिथि है। हम उन्हें भाईजान बुलाते थे।


वह फिल्म उद्योग के सर्वकालिक महानतम हास्य कलाकार हैं.’’ बिग बी ने कहा, ‘‘महमूद भाई प्रारंभ में मेरे करियर ग्राफ को बढाने में मदद देने वालों में से एक हैं। वह पहले ही दिन से मेरे उपर विश्वास करते थे।

वह कुछ अनोखे कारणों से ‘खतरनाक दुष्ट’ बुलाते थे। वह पहले ऐसे निर्माता थे जिन्होंने मुङो अपनी फिल्म -बांबे टू गोवा- में मुख्य भूमिका में लिया।’’

More from: samanya
32021

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020