Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीवी पर प्रतिभाओं की कमी नहीं : बिग बी

amitabh-bachchan-bollywood-02122013
2 दिसंबर 2013
मुंबई|
टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 2013 का संस्करण खत्म हो गया है। इसके मेजबान महानायक अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इस शो में काम करने से वह टेलीविजन और मनोरंजन चैनलों की दुनिया की जानकारी से रूबरू हुए। शो की आखिरी कड़ी रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुई। इस कड़ी के दौरान उन्होंने मेजबान की दोहरी भूमिका निभाई। मेजबान के साथ ही उन्होंने धोती-कुर्ता पहनने वाले आम आदमी 'लल्लन भैया' की भूमिका भी बखूबी निभाई।

अंतिम कड़ी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, "केबीसी और उसके 'लल्लन भैया' पर प्रतिक्रिया देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।"

उन्होंने कहा, "हे प्रभु! टीवी पर खोज और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।"

'केबीसी' अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप वाले कार्यक्रम 'हू वांट्स टू बी ए मिलियेनर' का भारतीय रूप है। यह पहली बार वर्ष 2000 में प्रसारित हुआ। बिग बी ने इसका मेजबान बनकर भारतीय टेलीविजन का चेहरा ही बदल दिया।

शो के तीसरे संस्करण को छोड़ बाकी सभी की मेजबानी अमिताभ बच्चन ने की। तीसरे संस्करण के मेजबान अभिनेता शाहरुख खान थे।
More from: Khabar
35728

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020