Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'स्वदेश' के लिए कोष जुटाएंगे बिग बी

amitabh-bachchan-bollywood-07032014
7 मार्च 2014
मुंबई|
महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल में अपनी नई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्नस' की शूटिंग पूरी कर ली। बिग बी ने अब वंचितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। गुरुवार तड़के उन्होंने डिजनी यूटीवी के पूर्व प्रबंध निदेशक रोनी स्क्रूवाला की संस्था स्वदेश के लिए फंड जुटाने के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का दौरा किया। यह संस्था ग्रामवासियों को सशक्त बनाने की दिशा में काम करती है।

अभिनेता ने गुरुवार को अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "बुधवार को लोनावला में देर रात काम खत्म हुआ और 'भूतनाथ' के साथ पार्टी की। सुबह के करीब पांच बजे सोने जा रहा हूं, सुबह 6 बजे अपने आग्रह पर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के दौरे के लिए निकलना है। उस काम के लिए जिसे स्वदेश संस्था ग्रामवासियों के लिए करती है।"

रोनी और उनकी पत्नी जरीन स्क्रूवाला मिलकर इस संस्था को चलाते हैं।

बिग बी ने लिखा, "मैं जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं जुटाने के लिए धन एकत्रित करने में उनका (रोनी और जरीन) साथ दूंगा।"
More from: samanya
36444

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020