Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ फिर बीमार, करा सकते हैं सीटी-स्कैन

amitabh not well can perform ct scan

10 अप्रैल 2012

मुम्बई | बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पेट की सर्जरी के दो महीने बाद एक बार फिर बीमार हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से उन्हें कष्टदायी दर्द की शिकायत है। वह मंगलवार को यहां अंधेरी ईस्ट स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में सीटी-स्कैन करा सकते हैं। दो महीने पहले इसी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।

उन्होंने सोमवार की देर रात अपने ब्लॉग पर लिखा, "पिछली रात मैं अपनी मेज से उठा और सोने के लिए बिस्तर की ओर बढ़ा लेकिन तेज दर्द ने मुझे रास्ते में रोक दिया। मेरे लिए दर्द की वजह से चलना, खड़े होना, बैठना और बिस्तर पर लेटना तक मुश्किल हो रहा था। यह बहुत भयानक था।"

जब अमिताभ ने दर्द निवारक दवा ली तो उन्हें आराम हुआ। वह स्वीकार करते हैं कि ऑपरेशन के बाद उन्हें दर्द नहीं था और वह हैरान हैं कि सर्जरी के दो महीने बाद उन्हें फिर दर्द उठा है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए कहा कि वह मंगलवार को सीटी स्कैन करा सकते हैं।

More from: samanya
30424

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020