Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेता के लिए गायक की भूमिका महत्वपूर्ण : अमिताभ

amitabh on film role
1 अगस्त 2012
 
मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि पाश्र्व गायक भारतीय सिनेमा में एक कलाकार का रूतबा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टम्बलर डॉट कॉम' पर लिखा, "भारतीय सिनेमा में एक कलाकार अंतत: जो भी रूतबा प्राप्त करता है, उसका श्रेय पाश्र्व गायक को जाता है। एक देश और समाज जहां संगीत और उसकी पहचान को कुशलता से गणितीय समस्या के समाधान के रूप में देखा जाता है, वहां इस योगदान को मापना हमेशा मुश्किल होता है।"

उन्होंने कहा, " यहां एक घटना, पल और यादगार की पहचान के रूप में गीत को बजाने की जरूरत होती है। राजनीति, खेल और दूसरे पेशों से जुड़ी उपलब्धियों को बताने के लिए गीतों की सहायता ली जाती है।"


इसके अलावा अमिताभ ने बीते जमाने के मशहूर और अनुभवी गायकों लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के योगदान और उनकी आवाज की गुणवत्ता को भी याद किया।
More from: samanya
32120

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020