Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया

amitabh thanks to social media

26 नवंबर 2012

मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन के सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। भले ही वह ट्विटर हो, फेसबुक हो या फिर उनका ब्लॉग। उन्होंने इस प्यार और सम्मान के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट्स ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग पर मेरा परिवार बड़ा हो रहा है। मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।" उनके फेसबुक पर 33 लाख प्रशंसक हो गए हैं।


वर्ष 2008 में ब्लॉग लेखन शुरू करने वाले 70 वर्षीय अमिताभ अभ्यस्त ब्लॉगर हैं। वह शुरुआत से नियमित लिख रहे हैं।


उन्होंने कहा, "अपने शुभचिंतकों और दोस्तों के साथ देर रात तीन बजे तक जुड़ा रहना बहुत सुखद है...एक बार आप शुरू होते हैं, तो रूकना नहीं चाहते।"


अमिताभ ने इसी वर्ष अगस्त में फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया था और अकाउंट के शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही 7,84,417 लोगों ने उनके पृष्ठ को लाइक किया था।
 

वर्तमान में उनके ट्विटर पर लगभग 39,41,270 प्रशंसक हैं।

 

More from: SocialMedia
33863

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020