Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खुद को इस्ला फिशर समझे जाने पर हैरान हैं एडम्स

amy-adams-hollywood-05122013
5 दिसम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री एमी एडम्स कहती हैं कि लोग अक्सर उन्हें अभिनेत्री इस्ला फिशर समझ बैठते हैं। उन्हें नहीं पता कि इसके पीछे आखिर क्या कारण है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 39 वर्षीया एडम्स ने कहा कि जब वह फिशर (37) के साथ होती हैं, तो दोनों यह पता करने की कोशिश करती हैं कि लोग क्यों उनको पहचानने में भूल कर बैठते हैं।

एडम्स ने कहा, "अब तक मुझे इस्ला फिशर समझ लिया जाता है। मैं इस्ला को जानती हूं। हमारे बच्चे एक समय में एक ही नृत्य प्रशिक्षण संस्थान में जाया करते थे।"

उन्होंने कहा, "जब मैं इस्ला के साथ होती हूं, हम दोनों एक दूसरे को देखते हैं। मुझे कुछ समझ में नहीं आता। कई लोग मुझे इस्ला फिशर समझ बैठते हैं।"
More from: samanya
35753

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020