Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुपर-30 के संस्थापक आनंद की जीवनी जापानी पुस्तक में शामिल

anand-kumar-biography-entered-japnese-book-with-super-30

21 जून 2011    

पटना। बिहार में निर्धन छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा में सफलता दिलाने वाली चर्चित कोचिंग संस्था सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार की जीवनी जापान की एक पुस्तक में शामिल की गई है।

जापान के चर्चित प्रकाशक भूषण द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'इनदो नो शोगकी' में आनंद के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी उपलब्धियों पर एक पाठ है। यह पुस्तक जापान के मशहूर चैनल 'एनएचके' के विशेष रिपोर्टरों के एक दल ने लिखी है जिसकी कीमत जापान में 1800 येन है।

इस पुस्तक में भारत के विकास तथा आज के दौर में भारत में आ रहे बदलाव और इस बदलाव में शिक्षा की भूमिका को मुख्य विषय बनाया गया है। पुस्तक में आनंद को ऐसा शिक्षक बताया गया है जो पैसे के अभाव में कैंब्रिज में अपनी पढ़ाई नहीं कर सका परंतु संघर्ष करते हुए यह गरीबों को उच्चतर शिक्षा तक पहुंचा रहा है।

यह पुस्तक जापान में प्रबंधन के छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इन छात्रों ने पुस्तक पढ़ने के बाद आनंद से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि जापान के प्रसिद्ध टीवी चैनल कंसई टेलीकास्टिंग कारपोरेशन की निदेशक युता अम्मा कुछ दिन पूर्व आनंद पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए पटना आई हुई थीं।

इधर, जापान में मिल रहे चर्चा को लेकर आनंद कहते हैं कि वह खुश अवश्य हैं परंतु इसका सारा श्रेय संस्थन के बच्चों को मिलना चाहिए। वह कहते हैं कि उनकी मेहनत के बदौलत ही उनकी प्रशंसा विदेशों में हो रही है।

More from: Media
21921

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020