Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना हजारे की जीत के जश्न में मुम्बई में रैली

Anna Hazare wins the party rally in Mumbai

10 अप्रैल 2011

मुम्बई। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर वरिष्ठ गांधीवादी अन्ना हजारे का 97 घंटों का आमरण अनशन समाप्त होने और सरकार की तरफ से सभी मांगे स्वीकार किए जाने के जश्न में मुम्बई में कार और मोटरसाइकिल की रैली निकाली गई।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' की समन्वयक वर्षा वी. ने बताया, "रैली में 200 कार और 60 मोटरसाइकिल सहित करीब 1,500 शामिल हुए।"

उन्होंने बताया, "सभी उम्र के लोग रैली में शामिल हुए। यहां तक की जश्न मनाने के लिए रैली में शामिल होने वालों में 10 का साल का एक बच्चा भी शामिल हुआ।"

रैली दक्षिण मध्य मुम्बई में शिवाजी पार्क से रवाना हुई और एल.जी. मार्ग, शांताक्रूज, जुहू तारा मार्ग, माहिम, एस.वी. मार्ग, और वी.एम मार्ग से गुजरते हुए जुहू में कैफी आजमी मार्ग तक गई।

सरकार द्वारा सभी मांगे स्वीकार किए जाने पर अन्ना हजारे ने शनिवार को 97 घंटे के बाद आमरण अनशन तोड़ा था। सरकार की तरफ से सख्त लोकपाल विधेयक के लिए अधिसूचना जारी होने पर देशभर में जश्न का महौल रहा है।

More from: samanya
19870

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020