Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना हजारे का आंदोलन 'टाइम' की शीर्ष 10 खबरों में

anna protest among top ten news of times

12 दिसम्बर 2011

वाशिंगटन| भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का आंदोलन दुनिया के शीर्ष 10 प्रमुख समाचारों में शामिल है। दुनिया के प्रमुख समाचारों की यह सूची अमेरिकी पत्रिका 'टाइम' ने प्रकाशित की है। इसमें शीर्ष पर ट्यूनीशिया व मिस्र में जनविद्रोह की खबर को रखा गया है, जबकि दूसरे स्थान पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने का समाचार है। पत्रिका ने अन्ना हजारे के आंदोलन को 10वें स्थान पर रखा है। 'अन्ना हजारेज हंगर फास्ट्स रॉक इंडिया' शीर्षक से प्रकाशित समाचार में कहा गया है, "दुनियाभर में सत्ता के खिलाफ असंतोष के परिणामस्वरूप हुए प्रदर्शन में भारत का आंदोलन शायद सर्वाधिक असाधारण था, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन के कई बड़े नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामले सामने आए और इसकी वजह से सरकार को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।"

पत्रिका ने लिखा है, "74 वर्षीय अन्ना हजारे ने महात्मा गांधी की शैली में भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की। उनके समर्थकों का कहना है कि भ्रष्टाचार समाज में हर स्तर पर व्याप्त है।"

सूची में शामिल अन्य खबरों में तीसरे स्थान पर जापान में आपदा, चौथे स्थान पर यूरोप का वित्तीय संकट, पांचवें स्थान पर गद्दाफी का सत्ता से बेदखल होना, सातवें स्थान पर अफ्रीका में भुखमरी, आठवें स्थान पर नार्वे में उटोया नरसंहार और नौवें स्थान पर फिलीस्तीनी राज्य का सपना स्थगित जैसी खबरें रहीं।

More from: Media
27409

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020