Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुपम ने आंग ली को भेंट की अपनी किताब

anupam kher gifted the book to ang lee

 
1 नंवबर 2012

मुम्बई।  अपनी आने वाली फिल्म 'लाइफ ऑफ पी' के प्रचार के लिए भारत दौरे पर आए आंग ली को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी किताब 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू ईज यू' भेंट की है। ली ऑस्कर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मुम्बई में आंग ली से मुलाकात की और उन्हें अपनी किताब 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू ईज यू' भेंट की। साथ ही उनकी फिल्म 'लाइफ ऑफ पी' के लिए शुभकामनाएं भी दी।"


'लाइफ ऑफ पी' कनाडा के लेखक यान मार्टेल की बुकर पुरस्कार जीतने वाले उपन्यास पर आधारित है और इसका भारत से मजबूत सम्बंध है।


फिल्म में दिल्ली के रहने वाले 19 वर्षीय सूरज शर्मा युवा पी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 21 नवम्बर को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषा में प्रदर्शित होगी। इसमें इरफान खान और तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

 

More from: samanya
33581

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020