Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुराग की फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' का प्रोमोशन होगा टेस्टी तरीके से

anurag flim luv shuv tey chicken khurana promotion

27 सितम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' के प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने योजना बनाई है कि वे विभिन्न शहरों में जाएंगे और घर में बने सबसे बढ़िया चिकन व्यंजनों को इनाम देंगे। कश्यप ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, "हर घर का चिकन बनाने का अलग तरीका होता है, जो किसी भी मीनू में उपलब्ध नहीं होता। हम घरों में बने बहुत से श्रेष्ठ चिकन व्यंजनों की खोज करेंगे और उन्हें 'चिकन खुराना' अवार्ड से सम्मानित करेंगे।"


समीर शर्मा निर्देशित 'लव शव ते चिकन खुराना' में कुणाल कपूर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म दो नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


जब 40 वर्षीय अनुराग से पूछा गया कि क्या 'लव शव ते चिकन खुराना' मलयालम भाषा की एक फिल्म से प्रेरित है, तो उन्होंने कहा कि यह एक मूल फिल्म है।


 

More from: samanya
33070

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020