Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बड़े पर्दे पर बिग बी को लाएंगे अनुराग

anurag wants to work with big b

14 दिसम्बर 2012

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बचपन से ही महानायक अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहते हैं और अब वह अमिताभ के साथ फिल्म बनाने की सम्भावनाएं तलाश रहे हैं।

अपनी फिल्म 'द लास्ट एक्ट' के प्रीमियर पर अनुराग (40 वर्ष) ने कहा, "जब मैं बच्चा था, तो बड़ा होकर अमिताभ बच्चन बनना चाहता था। तब से अब तक बहुत सी बातें हुईं लेकिन अब मेरी उनके साथ फिल्म बनाने की योजना है।"


करीब दो साल पहले अनुराग ने अमिताभ पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' के लिए उनकी फिल्म 'चटगांव' के प्रदर्शन को रुकवाने का आरोप लगाया था। दोनों फिल्मों की कहानी एक ही कथानक पर आधारित थी।


अपनी नई फिल्म 'द लास्ट एक्ट' का निर्देशन अनुराग ने 12 युवा अभिनेताओं के साथ मिलकर किया है। फिल्म की कहानी एक हत्या के रहस्य की है, जिसमें हत्यारे द्वारा 12 सुराग छोड़ दिए जाते हैं।


अनुराग का कहना है कि युवा निर्देशकों से उन्हें काम करते रहने की प्रेरणा मिलती है।


 

More from: samanya
34086

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020