Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आइए बनाएं ट्विटर की दुनिया और रोमांचक!

applications for twitter

पीयूष पांडे

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की 140 अक्षरों की ताकत का सुरुर अब दुनिया भर के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अच्छी बात यह है कि इसके उपयोक्ताओं का विस्तार निजी से सार्वजनिक संस्थाओं की तरफ खूब हो रहा है। सेलेब्रिटी और आम लोगों से इतर कई संस्थाएं ट्विटर का इस्तेमाल अपने अपने लाभ के लिए कर रही हैं।
 
इनमें ब्रिटेन की मैनचैस्टर पुलिस का उदाहरण खास है। मैनचेस्टर पुलिस ने 14 अक्टूबर की सुबह पांच बजे से ट्विटर खाते पर अपने दैनिक गतिविधियों को ट्वीट करना आरंभ किया। इस पर पुलिस ने सुबह पांच बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक करीब 3200 ट्वीट किए। इन ट्वीट के जरिए आम लोगों को यह बताने की कोशिश की गई कि पुलिस को किन-किन तरह के मामलों से जूझना पड़ता है। यहां पुलिस ने ट्विटर को कामकाज में पारदर्शिता लाने का माध्यम बनाया। पुलिस ने इसी ट्विटर खाते पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इस उदाहरण का जिक्र इसलिए ताकि लोगों को पता चले कि अब ट्विटर की उपयोगिता का दायरा कितना विस्तृत हो चला है।


हालांकि, अपनी निजी बात को ट्विटर पर रखने का सिलसिला तो बदस्तूर चल ही रहा है। हाल में अभिषेक बच्चन ने एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ के उनसे संबंधित दिए एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर ही दी। लेकिन, इस प्रतिक्रिया को अखबार में पढ़ने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर ट्विटर पर अभिषेक ने इतनी लंबी प्रतिक्रिया कैसे दी होगी? क्योंकि, अभिषेक का यह ट्वीट 140 अक्षरों की सीमा से कहीं अधिक था। तो जनाब बात यह है कि ट्विटर पर भले एक ट्वीट की सीमा 140 अक्षरों की है, लेकिन कई एप्लीकेशन और प्लगइन्स हैं,जो ट्विटर की उपयोगिता को और बढ़ा देते हैं।

आइए जानते हैं ट्विटर से जुड़ी कुछ ऐसी ही एप्लीकेशन्स व टूल के बारे में। 

1-ट्वीटलॉन्गर डॉट कॉम (Twitlonger.com ) : ट्वीटलॉन्गर की मदद से लंबे ट्वीट किए जा सकते हैं। यह बहुत आसान है। ट्वीटलॉन्गरडॉटकॉम पर जाइए और अपने ट्विटर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगइन कर लीजिए। हालांकि, आपके ट्विटर एकाउंट पर यह पोस्ट शुरुआती अक्षरों के बाद एक लिंक के रुप में ही सामने आती है, पर आप झंझटों से बच जाते हैं।

2-ट्वीटपिक डॉट कॉम (Twitpic.com) : ये बेहद लोकप्रिय थर्ड पार्टी एप्लीकेशन है, जिसकी मदद से ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की जा सकती हैं। ये काम आप मोबाइल, साइट या ई-मेल के जरिए कर सकते हैं। बस, ट्विटपिक पर एक एकाउंट की जरुरत होगी।

3- ट्वीटडेक (Tweetdeck.com) – यह ट्विटर क्लाइंट है। इसके ज़रिए ट्विटर पर सभी काम किये जा सकता है और साथ ही फ़ेसबुक और एक से ज़्यादा ट्विटर अकाउण्ट मैनेज किये जा सकते हैं।

4- सीस्मिक (seismic.com) – सीस्मिक भी ट्वीटडेक की तरह ट्विटर क्लाइंट है। हालाँकि इसका लुक-एंड-फ़ील थोड़ा अलग है। यह फ़्लैश पर आधारित होने की वजह से ज़्यादा इंटरेक्टिव है।

5- ट्विटर लिस्ट टू आरएसएस (http://twiterlist2rss.appspot.com/) : किसी ट्विटर एकाउण्ट से आरएसएस फ़ीड बनाने के लिए इस टूल का इस्तेमाल किया जाता है। आरएसएस फ़ीड फिर ब्लॉग, साइट वग़ैरह पर इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर उसके ट्विटर अकाउण्ट की फ़ीड लगी हुई है।

6-फ़्रैण्ड ऑर फ़ॉलो (http://friendorfollow.com/) : यह टूल इस बात को बताता है कि ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें आप ट्विटर पर फ़ॉलो कर रहे हैं, लेकिन जो आपको फ़ॉलो नहीं कर रहे हैं। साथ ही इसके ज़रिए आप ऐसे ट्विटर फ़्रेण्ड्स को ’अनफ़ॉलो’ कर सकते हैं।

7- ट्विटर फ़ीड (http://twitterfeed.com/) : यह एप्लीकेशन ब्लॉग और फ़ेसबुक आदि की फ़ीड को ट्विटर अकाउण्ट से जोड़ देती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप अपने ब्लॉग पर कुछ पोस्ट करें, तो वह ख़ुद-ब-ख़ुद ट्विटर पर पोस्ट हो जाएगा।

8-ट्विटरकर्मा (http://dossy.org/twitter/karma/) : यह टूल अपने ट्विटर फ़ॉलोअर्स और फ़्रेंड्स को मैनेज करने के लिए है। इसके ज़रिए आप उनसे जुड़ी तमाम जानकारियाँ हासिल कर सकते हैं

9-वी फ़ॉलो (http://wefollow.com/) : यह ट्विटर डायरेक्ट्री है। इसके ज़रिए विभिन्न शहरों, विषयों और अन्य वर्गीकरण के आधार पर ट्विटर प्रयोक्ताओं को खोजा जा सकता है।

10-ट्वीटबीप (Tweetbeep.com) : ट्वीटबीप ट्विटर के लिए गूगल अलर्ट सरीखी सेवा है। आप कुछ की-वर्ड तय कर सकते हैं, जिनसे जुड़े ट्वीट्स आपको घर घंटे-हर रोज या आपके समयानुसार आपको ई-मेल पर मिलते रहेंगे।

11-ग्रुपट्वीट ( Grouptweet.com) : ग्रुपट्वीट ऐसी वेबसाइट है,जहां आप निजी तौर पर आपस में शेयर करने वाले ट्वीट्स के लिए एक अलग कम्यूनिटी बना सकते हैं। इसे आप एक ट्विटर कॉन्फ्रेंस कॉल की तरह देख सकते हैं। अगर आपके मित्र पहले से कोई कम्यूनिटी चला रहे हैं,तो आप अपना खाता बनाकर इसमें शामिल हो सकते हैं अन्यथा नयी कम्यूनिटी बना सकते हैं।

12-ट्वीटलेटर (Tweetlater.com) : ये एप्लीकेशन आपको लिखे ट्वीट को बाद में प्रकाशित करने की सुविधा देता है। इसके अलावा कुछ अन्य ऑटोमेटिक फंक्शन की सुविधा भी है। मसलन किसी नए सदस्य के आपको फॉलो करते ही ‘वेलकम मैसेज’ भेजना आदि।

इसके अलावा सैकड़ों दूसरे एप्लीकेशन-प्लगइन्स और अलग अलग वेबसाइट हैं,जो ट्विटर के इस्तेमाल का मजा चौगुना कर सकते हैं। मसलन-सेलेबट्वीट्सडॉटइन एक साइट है,जहां आप सभी सेलेब्रिटी के ट्वीट एक साथ पा सकते हैं। इस साइट के कुछ एप्लीकेशन भी हैं,जो आईफोन समेत कुछ फोन पर चल रहे हैं। दिलचस्प है कि इस साइट पर अलग अलग भाषाओं मसलन तमिल-तेलुगु-कन्नड़ आदि के सेलेब्रिटी को भी वर्गीकृत किया गया है।

More from: SocialMedia
16059

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020