Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिग बॉस के घर से हवालात पहुंचे अरमान

armaan-kohli-bollywood-17122013
17 दिसम्बर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को 'बिग बॉस साथ-7' के सेट से गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटिश गायिका-अभिनेत्री सोफिया हयात ने शो के दौरान अरमान द्वारा उन पर कथित रूप से हमला करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। लोनावाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "अरमान पुलिस थाने में हैं और जांच पड़ताल चल रही है। उन्हें सोमवार रात लगभग 11 बजे हिरासत में लिया गया। जांच चल रही है और इसके बाद ही मामला साफ होगा।"

कलर्स चैनल से जुड़े हुए सूत्र ने भी अरमान के सोमवार रात गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। इस चैनल पर ही यह शो प्रसारित होता है।

सोफिया ने सांता क्रुज पुलिस थाने में 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज की थी, उसके एक दिन पहले ही वह बिग बॉस के घर से बाहर आई थी। शो में रहने के दौरान अरमान और उनके बीच बहस हुई थी और अंत में अरमान ने सोफिया पर मॉप से हमला कर दिया था जिससे वह चोटिल हो गई थीं।

'विरोधी', 'औलाद के दुष्मन' और 'जानी दुष्मन : एक अनोखी कहानी' में काम कर चुके अरमान 'बिग बॉस साथ-7' में अपने मिजाज की वजह से चर्चा में रहे हैं।
More from: Khabar
35850

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020