23 मई 2012
जम्मू। सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले बुधवार को उत्तरी कमांड का दौरा किया और खासकर जम्मू एवं कश्मीर में जवानों के 'नि:स्वार्थ बलिदान' की प्रशंसा की। राज्य में उधमपुर स्थित उत्तरी कमांड के सैन्य मुख्यालय में अपने विदाई समारोह के दौरान सेना प्रमुख ने ये बातें कही। उनके साथ पत्नी भारती सिंह भी थीं, जो सैन्य परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष हैं।
उत्तरी कमांड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनईक ने सेना प्रमुख को पाकिस्तान से लगती सीमा और सुदूर क्षेत्रों की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी। दोनों ने सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की।
कालिया के मुताबिक, "अपने सम्बोधन में सेना प्रमुख ने सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित रखने और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जवानों के नि:स्वार्थ बलिदान की प्रशंसा की।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।