Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेना ने नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ाई

army increased alert on the loc

21 मई 2012

जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं।

सेना ने कई अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को नियंत्रण रेखा पर भेज दिया है। इनमें से अधिकांश आतंकवाद विरोधी दस्ते के जवान शामिल हैं। इन जवानों को जम्मू एवं कश्मीर और पाकिस्तान की विभाजन रेखा पर कड़ी चौकसी का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, समूचे नियंत्रण रेखा पर लॉचिंग पैड बिखरे मिले हैं जिससे आंतकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों की खबर की पुष्टि हो गई है। बताया गया है कि जो आंतकवादी घुसपैठ की फिराक में हैं, उनकी संख्या 500 से 1,000 है। वे पहाड़ों से बर्फ पिघलते ही किसी भी क्षण भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर कंटीले तार का घेरा पहले से लगाए हुए हैं, साथ ही फ्लड लाइट (तेज रोशनी) और सेंसरों की व्यवस्था की गई है।

More from: samanya
30812

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020