Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अरशद को अपने बच्चों पर नाज

arshad-warsi-bollywood-24012014
24 जनवरी 2014
मुंबई|
अभिनेता अरशद वारसी इस बात से रोमांचित और गौरवान्वित हैं कि वह अपनी अभिनय प्रतिभा अपने बच्चों जेक वारसी और बेटी जेन जॉय वारसी को देने में कामयाब रहे। 'डेढ़ इश्किया' के अभिनेता अरशद ने अपने बच्चों को स्कूल में अभिनय करते देखकर होनी वाली खुशी को ट्विटर पर साझा किया।

अरशद ने शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "मैं पिछली रात अपने बच्चों जेक और जेन को उनके स्कूल में नाटक करते देख गर्व और खुशी से गद्गद् था। वे पूरी तरह सहज हैं।"

इस गौरवशाली पिता को फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में दमदार अभिनय के लिए जबर्दस्त सराहना मिली। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी भी हैं।
More from: Khabar
36148

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020