Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एशियई चैम्पियंस ट्रॉफी : 2-2 की बराबरी पर छूटा भारत-पाक मुकाबला

in the first series of aisan champions tripohy

9 सितम्बर 2011

ओरडोस (चीन) । एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण के अंतर्गत भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेला गया अंतिम राउंड रोबिन लीग मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गया है।

इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम कुल 10 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गई है जबकि भारत के नौ अंक हो गए हैं। भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है लेकिन अब उसे जापान और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

जापान के सात अंक हैं। मलेशिया को हराने की सूरत में उसके 10 अंक हो जाएंगे और फाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन अगर मलेशिया जापान को हरा देता है या फिर बराबरी पर रोक लेता है तो फिर भारत के फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इसके अलावा भारत को कोरिया और चीन के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। कोरिया के छह अंक हैं। चीन को हराने की सूरत में उसके नौ अंक हो जाएंगे लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए उसे यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उसने अपने पहले मुकाबले में चीन को 5-0 से हराया था। इसके बाद उसे जापान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। तीसरे मुकाबले में भारत ने कोरिया को 5-3 से हराया लेकिन मलेशिया के खिलाफ उसे 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था

More from: Khel
24729

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020