Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान के परमाणु संयंत्र में विकिरण बढ़ा

atomic radiation in japan

12 मार्च 2011

टोक्यो। जापान में सुनामी का कहर पहले ही खासी बर्बादी कर चुका है, अब उसके बाद की दूसरी बर्बादियों की खबर आने लगी है। उत्तरी जापान में भूकम्प से हुई तबाही के बाद फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र में परमाणु विकिरण सामान्य से 1,000 गुना ज्यादा दर्ज किया गया है।

जापान की समाचार एजेंसी 'क्योडो' ने शनिवार सुबह जापान की परमाणु सुरक्षा एजेंसी के हवाले से यह बात कही।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि अत्यधिक गर्म हो रहे संयंत्र में भारी दबाव की वजह से रेडियोधर्मी विकिरण बाहर फैल सकता है। भूकम्प के कारण संयंत्र को मिलने वाली बिजली और जल आपूर्ति बाधित हो गई है जिससे संयंत्र को ठंडा करने के उपकरण बंद हो गए हैं।

जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान ने शनिवार को संयंत्र के आसपास के खाली कराए जाने वाले इलाके का दायरा बढ़ाकर 10 किलोमीटर करने की घोषणा की है। भूकम्प के बाद प्रशासन ने संयंत्र के आस-पास के दो किलोमीटर के दायरे को खाली कराने की घोषणा की थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिकी वायुसेना ने जापान के संकटग्रस्त परमाणु संयंत्र के लिए शीत उपकरण भेजे हैं।

नाओतो ने हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया।

शुक्रवार को उत्तरी जापान में आए 8.9 रिएक्टर तीव्रता के भूकम्प के बाद समुद्र में 10 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं जिससे तटीय इलाकों के शहरों में भारी तबाही हुई। जापान में यह अब तक का सबसे तीव्र भूकम्प है।

More from: samanya
19128

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020